Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

पढ़िए स्वतंत्र विधा में युवा कवयित्री किरन पुरोहित की रचना-हे प्रभु मन में दीप जलाओ

हे प्रभु मन में दीप जलाओ

अंधकार से मुझे निकालो ,
सच्चाई की राह दिखा लो ।
सही ड़गर क्या मुझे बताओ ,
हे प्रभु ! मन में दीप जलाओ ।।

जीवन पथ पर मोड़ ही मोड़ ,
परिस्थिति देती हैं तोड़ ।
मन मेरा भटका – सा पथिक ,
समय बीतता बहुत अधिक ।।

अपनी मंजिल कैसे पाऊं? ,
खुद कैसे मैं दीप जलाऊं? ।
सही डगर क्या मुझे बताओ ,
हे प्रभु ! मन में दीप जलाओ ।।1।।

चुभती हैं कितनी यादें? ,
हाय ! सुनूं कितनी बातें ? ,
कितने इस पथ के साथी ?,
कितनी दीपक की बाती ?,

तुम बिन मेरा कौन सहारा? ,
हारे मन ने तुम्हें पुकारा ।
सही डगर क्या मुझे बताओ ,
हे प्रभु ! मन में दीप जलाओ ।।2।।

कवयित्री का परिचय —
नाम – किरन पुरोहित “हिमपुत्री”
पिता -दीपेंद्र पुरोहित
माता -दीपा पुरोहित
जन्म – 21 अप्रैल 2003
अध्ययनरत – हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर मे बीए प्रथम वर्ष की छात्रा।
निवास-कर्णप्रयाग चमोली उत्तराखंड।