Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

मेडिकल स्टोर संचालक से साथ लूट करने वाले जीवा गैंग के शार्प शूटर सहित तीन पर लगाई गैंगस्टर

देहरादून में मेडीकल स्टोर संचालन से लूट करने वाले जीवा गैंग के तीन सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर लगा दी। दोनों लूट के मामले में जेल में हैं। इनमें से एक जीवा गैंग का शार्प शूटर भी है। वह हत्या की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इन दोनों के खिलाफ हरिद्वार, देहारदून और लखनऊ में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
देहरादून कोतवाली नगर के मुताबिक 19 अक्टूबर को एमएस मेडिकल के मालिक गौरव भार्गव निवासी अंसारी मार्ग को रात के समय बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचा दिकाकर लूट लिया था। हालांकि उनके बैग में रकम नहीं थी। सिर्फ एक खाने का टिफिन था। इस मामले में पुलिस ने 22 अक्टूबर को मुजाहिद उर्फ साहिल उर्फ मनोज उर्फ पप्पू उर्फ खान निवासी पंचपुरी, एमडीडीए कालोनी, डालनवाला, कलीम अहमद उर्फ बिल्लू पुत्र निवासी शान्ति विहार रायपुर, मूल निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश व तरूण तिवारी निवासी सरस्वती विहार नेहरू कालोनी मूल निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मुजाहिद उर्फ खान ने स्वयं को संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा गैग का शार्प शूटर बताया गया। उसने वर्ष 2015 में जीवा के कहने पर लखनऊ में एक छात्र नेता पिन्टू की हत्या की थी। इसके पश्चात वर्ष 2017 में जीवा के कहने पर हरिद्वार में गोल्डी नामक व्यक्ति की हत्या की थी ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अरुण मोहन जोशी ने उपरोक्त अभियुक्तो के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इसके थाना कोतवाली नगर ने जीवा गैंग के शार्प शूटर मुजाहिद खान उर्फ पप्पू ,उसके साथी कलीम अहमद व तरुण तीवारी को गैगस्टर एक्ट निरूद्ध किया है। दून पुलिस वर्ष 2020 में अब तक गैगस्टर अधीनियम के अन्तर्गत 23 अभियोग पंजीकृत कर चुकी है। इनमें 87 अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है । जो की पिछले तीन वर्षो में सर्वाधिक है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।