Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 4, 2026

कैरी बैग का अतिरिक्त शुल्क वसूलना पड़ा महंगा, कंपनी पर उपभोक्ता आयोग ने लगाया 25,000 रुपये का अर्थदंड

शिवा वर्मा

एक जानी-मानी ब्रांडेड कंपनी की ओर से ग्राहक से पेपर कैरी बैग के नाम पर 14.50 रुपये अतिरिक्त वसूलना महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग देहरादून ने बेबी हग (ब्रायन बीज सॉल्यूशंस) पर सेवा में कमी मानते हुए कुल 25000 रुपये का अर्थदंड लगाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

युवा अधिवक्ता शिवा वर्मा ने बताया कि प्रकरण के अनुसार, 15 फरवरी 2022 को उनके माध्यम से परिवादी अभिषेक वर्मा ने उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया था। परिवादी ने अपनी पुत्री के लिए बेबी हग स्टोर से कुछ कपड़े खरीदे थे। बिलिंग के समय कंपनी ने पेपर कैरी बैग के लिए 14.50 रुपये अतिरिक्त वसूल लिए। उस पेपर बैग पर “बेबी हग (भारत का सबसे बड़ा बच्चे और किड्स ब्रांड) मुद्रित था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परिवाद में कहा गया कि स्टोर में कहीं भी पूर्व सूचना, संकेत या विज्ञापन के माध्यम से यह नहीं दर्शाया गया था कि खरीदारी पर पेपर कैरी बैग का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। अधिवक्ता शिवा वर्मा ने न्यायालय के समक्ष तर्क दिया कि खुदरा विक्रेता अपने लोगो वाले कैरी बैग के लिए शुल्क नहीं ले सकते, क्योंकि यह अनुचित व्यापार प्रथा है। ग्राहकों को विज्ञापन वाले ब्रांडेड बैग खरीदने के लिए मजबूर करना उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। खुदरा विक्रेता से यह अपेक्षा की जाती है कि वह पैक किए गए सामान को ले जाने हेतु कैरी बैग निःशुल्क उपलब्ध कराए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लगभग चार वर्ष तक चले इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने निर्णय सुनाया। आयोग ने कहा कि विपक्षी कंपनी की ओर से अपने संस्थान का विज्ञापन करने वाले पेपर कैरी बैग का अतिरिक्त शुल्क लेना स्पष्ट रूप से सेवा में कमी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आयोग का आदेश
1. विपक्षी कंपनी 45 दिन के भीतर परिवादी को कैरी बैग की राशि 14.50 रुपये वापस करे। साथ ही सेवा में कमी के लिए 20,000 रुपये की क्षतिपूर्ति तथा वाद व्यय के रूप में 5,000 रुपये का भुगतान करे। 20,000 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि में से 10,000 रुपये परिवादी को दिए जाएंगे तथा 10,000 रुपये उपभोक्ता कल्याण निधि में जमा कराए जाएंगे।
2. यदि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया जाता है, तो परिवादी को कुल राशि पर 15.02.2022 से वास्तविक भुगतान की तिथि तक 7% वार्षिक दर से साधारण ब्याज भी देय होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *