दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड आएंगी कुमारी शैलजा, कांग्रेस पार्टी को धार देने के लिए कई बैठकों में लेंगी हिस्सा
राजीव महर्षि
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा 17 और 18 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगी। ये जानकारी कॉंग्रेस के प्रदेश मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने जोर लगा दिया है। कांग्रेस भी लगातार संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज का हिस्सा बनने का प्रयास कर रही है। इसी के चलते उत्तराखंड में आए दिन कांग्रेस की गतिविधियां संचालित हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी का दो दिवसीय दौरा अहम माना जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
राजीव महर्षि ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमारी सैलजा 17 जून की सुबह नौ बजे नई दिल्ली से इंडिगो की उड़ान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और सुबह 9:50 बजे देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह देहरादून पहुंचकर सुबह 11 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक प्रदर्शन और पार्टी गतिविधियों को लेकर बैठक करेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसी दिन दोपहर दो बजे वह पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। वहीं शाम चार बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक-से-एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उनका रात्रि विश्राम देहरादून में होगा। 18 जून को दोपहर 12 बजे कुमारी सैलजा उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बैठक के बाद वह दोपहर तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। शाम 4:35 बजे इंडिगो की उड़ान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



