ग्राफिक एरा में डॉक्टर व नर्स और कर्मचारियों ने किया रक्तदान, 115 यूनिट एकत्र
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में देहरादन स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने 115 यूनिट रक्तदान किया। इसके लिए ग्राफिक एरा अस्पताल में दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ पुनीत त्यागी ने कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा अस्पताल रक्तदान और अन्य जनकल्याणकारी अभियानों को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ब्लड बैंक के डॉ (कैप्टन) नलिन भाटिया और योगिता मुंजाल ने बताया कि रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग के बाद ही रक्त संग्रह किया गया। एकत्रित रक्त का उपयोग घायलों में जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


