दिल्ली के होटल में अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार शेफ केसर नेगी की रिहाई को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री से मिले कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से मिले। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री से दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड में गिरफ्तार उत्तराखंडी केसर सिंह नेगी की रिहाई के लिए सहयोग मांगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मंत्री ने उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि वह इस मामले में बहुत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले में अपने द्वारा की गई कार्रवाई को सोशल मीडिया पर इसलिए जारी नहीं किया, क्योंकि वह मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां को समझते हैं। यह भी समझते हैं कि कानून अपना कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया इस मामले में सच जल्दी ही सामने आ जाएगा और निर्दोष लोग जो भी होंगे, वे बरी हो जाएगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस मौके पर उन्होंने अल्मोड़ा और पौड़ी जिले को जोड़ने वाले सिराली बिराली मार्ग के बाबत भी मंत्री को ज्ञापन दिया। इससे दुसाध के क्षेत्र में गढ़वाल और कुमाऊं के सड़क मार्ग की दूरी 22 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही लोगों को कम समय में ज्यादा दूरी पर करने और ईंधन की बचत का भी लाभ मिल सकेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मंत्री ने इस प्रपोजल को बहुत ही उपयोगी बताते हुए इस पर तुरंत अपना पत्र अपने अधिकारियों को भेज दिया। सिराली बिराली मार्ग के मामले को लगातार उठाने वाले धूमाकोट महोत्सव के संगरक्षक सोमपाल सिंह नेगी ने भी राज्य मंत्री द्वारा इस मार्ग को स्वीकृत करने का आश्वासन देने पर उनका धन्यवाद व्यापित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
होटल में अग्निकांड प्रकरण
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में स्थित होटल फ्लोरिश स्टे (Flourish Stay) बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में हुए भीषण अग्निकांड में 23 लोगों की मौत हो गई थी। यह दर्दनाक हादसा की जून 2026 को सुबह करीब 8:30 से 8:50 बजे के बीच हुआ था। इस आग की चपेट में आने से कई विदेशी नागरिकों की भी मौत हो गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मामले में लापरवाई बरतने के आरोप में शेफ के रूप में कार्यरत केसर सिंह नेगी को गिरफ्तार किया। वह करीब दो साल से फ्लोरिश स्टे में शेफ के रूप में कार्यरत थे। इस पांच मंजिला होटल में लगभग 26 कमरे हैं। उस दिन नेगी ने कहा था कि वह रोज की तरह सुबह होटल पहुंचे थे। उन्होंने स्विच ऑन किया और कुछ समय बाद अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। नेगी का दावा था कि करीब 15 मिनट तक भीतर रहे, जिसके बाद होटल से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्विच को बंद किया। आग बुझाने की कोशिश की और मैनेजर को बताया। इस दौरान उनका दम घुटने लगा तो वह बाहर आ गए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


