उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का दौर, गिरेगा तापमान, जानिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में एक मई से बारिश का दौर जारी है। अधिकांश जिलों में हर दिन तीव्र बारिश के कई दौर चल रहे हैं। ऐसे में राजधानी देहरादून सहित कई मैदानी क्षेत्र में गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं, पर्वतीय जिलों की घाटियों में तो गर्म कपड़े फिर से निकल गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्र में तो हमेशा ही सर्दी रहती है। यदि आज चार मई के मौसम की बात करें तो देहरादून में सुबह से ही धूप खिल गई थी। हालांकि, एक दिन पहले सुबह और देर रात बारिश के तीव्र दौर चले। इस दौरान कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के मुताबिक, आज चार मई को सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। पांच से आठ मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पांच मई को मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, छह से आठ मई तक मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर या फिर कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। चार मई से आठ मई तक चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी की भी संभावना है। नौ और 10 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने चार मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर जिले में, पांच मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर, झोंकेदार हवाओं का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन दो दिन अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छह से आठ मई तक राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से अत्यंत कम रहा। अगले एक दो दिन में इसमें एक से तीन दिन की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तीन चार दिन में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
आज सोमवार चार मई 2026 की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री की संभावना है। पांच से 11 मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 28, 28, 29, 31, 31, 29 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18, 19, 20, 21, 22, 23, 22 डिग्री रहने की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


