Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

युवा कवि सागर पांडे (कलमकार) की कविता- माँ के चरणों मे होती जन्नत है

माँ के चरणों मे होती जन्नत है !
अगर देदे आर्शीवाद तो हो जाती पूरी मन्नत है !
खुद ना खाके मुझे खिलाती है!
खुद ना सोके मुझे सुलाती है!
मुझपर आंच नहीं आने देती,
तकलीफ सारी खुद वो सह जाती है !
जो मे चहु वो सब लाती हैं!
अपनी खुशियों का त्याग मेरे लिए वो करती है !
कठिन परिस्तिति से लड़ती है !
कम राशन मे भी घर वो चलाती है!
हम सोते चैन से मगर काम करने के लिए घर का जल्दी वो जग जाती है !
थकती नहीं कभी बस काम करती जाती है !
दूर होती हैं मुझसे याद उनकी मुझे सताती है !
जब फेर देती हैं सर पे हाथ मेरे तो सारा तनाव ख़तम हो जाता है !
माँ अगर लगा ले सीने से तो डर भी खतम हो जाता है !
सुकून उनके पास बैठने से आता है !
बचाती मुझे बुरी आदतों से और अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करती हैं !
करती है यकीन मुझ पर की मैं भी कुछ कर सकता हूं,
आगे जीवन मे बड़ सकता हूं !
मैं होउंगा सफल मुझपर उनको एतबार है,
मेरे सपनो से उनको मुझसे ज्यादा प्यार है !
मेरी माँ जैसा कोई नहीं, मेरे लिए सबकुछ वही है!
हूं सफल मैं और फैसले भी लू सही !
हर जन्म मुझे मिले माँ यही !

कवि का परिचय
सागर पांडे (कलमकार)
शिक्षा – ग्रेजुएटेड
निवास- 25 A जहान्वी द्वार गंगासागर, मेरठ।
वर्तमान में कविता, शयारी लिखते हैं और नौकरी की तलाश हैं!
मो–9917313580
सागर पांडे मूल रूप से उत्तराखंड निवासी हैं। वह मैरठ (उत्तरप्रदेश ) में रह रहते हैं। लिखना और पढ़ना उनका शौक है।