Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

मिशन 22 के रोड मैप को उत्तराखंड भाजपा ने बनायी पांच सदस्यीय समिति, गीता ठाकुर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

उत्तराखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान सभा चुनावो के रोड मैप को तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

उत्तराखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान सभा चुनावो के रोड मैप को तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर गठित समिति में राज्यसभा सांसदनरेश बंसल को अध्यक्ष प्रदेश बनाया गया। साथ ही महामन्त्री ( संगठन ) अजेय, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट तथा प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत इसमें सदस्य होंगे
गीता ठाकुर ने ली भाजपा की सदस्यता
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कांग्रेस सरकार में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष ( दर्जा राज्यमंत्री ) रही श्रीमती गीता ठाकुर भाजपा में शामिल हो गई है। बीजापुर सेफ हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सह प्रभारी रेखा वर्मा एवं प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियो के सम्मुख पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने श्रीमती गीता ठाकुर को भाजपा पटका पहना कर भाजपा में शामिल किया।
सह प्रभारी रेखा वर्मा ने ली महिला मोर्चा की बैठक
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा महानगर देहरादून के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक ली। इस अवसर पर भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र कि नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार की ओर से महिला हितों व महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेको महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं। इसका लाभ सभी को प्राप्त हो, इसके लिए महिला मोर्चा की कार्यकार्तियों को योजनाओं का लाभ घर घर पहुचाने के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी को महिलाओं को सशक्त करने के एक जुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड के द्वारा कोरोना काल मे लॉक डाउन के दौरान किये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकार्तियों ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए सेवा के कार्य किये हैं। रेखा वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में बहुत अच्छा संगठन है और सभी कार्यकर्ता बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए जुटने के लिये कहा।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। महिला मोर्चा बूथ लेवल से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक कार्य कर रही हैं। भाजपा महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ने की। कार्यक्रम में सभी मंडलों की मंडल अध्यक्ष एवं पूरी महानगर कार्यकारिणी महानगर में रहने वाले प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ रेखा वर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम के साथ किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़, उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, कंचन ठाकुर, मंत्री बदंना ठाकुर, बबीता सहोत्रा, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट सुमन कुमार सिंह, पुष्पा बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहें।