Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

गंगासागर मेरठ के युवा कवि सागर (कलमकार) की कविता- स्वर्ग मिलेगा या नर्क

सागर पांडे मूल रूप से उत्तराखंड निवासी हैं। वह मैरठ (उत्तरप्रदेश ) में रह रहते हैं। लिखना और पढ़ना उनका शौक है।

स्वर्ग मिलेगा या नर्क

अच्छे हमेशा काम करते रहो
बुराईयां किसी की मत करो!
करोगे प्रताड़ित लोगो को,
फल मिलेगा तुमको नहीं
होगा फिर तर्क वितर्क
जाओगे सीधा तुम नर्क!
बुरा करोगे किसी के साथ,
या किसी को तड़पाओगे!
ख़ुदा को जवाब अपने कर्म का
कैसे दे पाओगे!
भला तुम्हारे साथ नहीं होगा फिर!
अच्छे कर्म करोगे तो स्वर्ग
नहीं तो नरक पाओगे!
बुरा किसी का होता देखोगे
आवाज़ अपनी नहीं उठाओगें
किसी को बेवजह किसी चीज़ के लिए तरसाओगें
अपनी शक्ति का गलत फायदा उठाओगें!
होगा तुम्हारे साथ बुरा भी जरूर
करतूतों का फल तुम पयोगे नरक जाओगे!
करोगे मदद लोगो की,
दिल नहीं कभी किसी का दुखाओगें!
दया का भावना से निस्वार्थ काम करते जाओगे!
रहमत ख़ुदा की तुम पओगे
सफल जिंदिगी में होते जाओगे!
जीवन के अंत में तुम स्वर्ग तुम जाओगे!
काम ईमानदारी से अपना करते जाओगे!
बेईमानी की तरफ नहीं तुम जाओगो!
बड़े बूड़ो को वक़्त दोगे और
माता पिताजी का दिल नहीं दुखाओगे!
अर्शीर्वाद मिलेगा तुमको अपने बड़ो का
और स्वर्ग में तुम जाओगे!
खुदको तुम समझतें हो
अगर उपरवाले से बड़ा हूं!
तो जान लो वो है सृष्टि पूरी
जिनकी वजह से सब कुछ चल रहा हैं!
वही देते हैं कर्म के हिसाब से फल,
उनको तुम्हारा आज भी पता हैं और काल भी!
कर्म जैसे होंगे तुम्हारे
वैसे ही स्वर्ग और नरक का मिलेगा
तुमको विकल्प हैं!

कवि का परिचय
सागर पांडे (कलमकार)
शिक्षा – ग्रेजुएटेड
निवास- 25 A जहान्वी द्वार गंगासागर, मेरठ।
वर्तमान में कविता, शयारी लिखते हैं और नौकरी की तलाश हैं!
मो–9917313580
सागर पांडे मूल रूप से उत्तराखंड निवासी हैं। वह मैरठ (उत्तरप्रदेश ) में रह रहते हैं। लिखना और पढ़ना उनका शौक है।