Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 24, 2026

महंगाई के खिलाफ अपने घर की बालकनी में मौन उपवास पर बैठे हरीश रावत, हरिद्वार का कार्यक्रम स्थगित

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपने घर की बालकनी में मौन उपवास पर बैठे।


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपने घर की बालकनी में मौन उपवास पर बैठे। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तराखंड में कार्यकर्ताओं का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन है। फिलहाल इस प्रदर्शन में शामिल होने से हरीश रावत ने खुद को अलग रखते हुए घर पर ही मौन उपवास पर बैठकर विरोध जताया।
मौन उपवास की उन्होंने सोशल मीडिया में फोटो भी पोस्ट की। साथ ही लिखा कि- महंगाई, कमर तोड़ महंगाई, सुरसा के मुंह की तरीके से बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल डीजल, गैस के दाम आसमान की तरफ बढ़ते हुये और सरकार, लोगों से लूटकर अपना खजाना भरने में लगी हुई है। कांग्रेस आज महंगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करने के लिये व इस महंगाई के विरोध में मैं अपने देहरादून स्थित आवास पर “मौन उपवास” पर बैठा हूँ।

लोगों से की अपील
एक घंटे के मौन उपवास के बाद हरीश रावत ने कहा कि-मोदी सरकार ने लोगों के ऊपर कमर तोड़ महंगाई ला दी है। पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम निरंतर आसमान की तरफ बढ़ रहे हैं। आम आदमी का जीवन उतना ही कठिन होते जा रहा है। गरीब आदमी के लिए अपनी जीवन की नैया खेना बहुत कठिन हो गया है। तो आईये मेरे तरीके से आप भी कांग्रेस के इस हल्ला बोल का माध्यम बनिये। मैंने 1 घंटे के अपने सांकेतिक मौन उपवास के माध्यम से अपनी एकजुटता प्रदर्शित की है,। आप भी कोई माध्यम ढूंढिये और अपनी आवाज को कांग्रेस की हल्ला बोल के आवाज के साथ जोड़िये।
हरीद्वार का कार्यक्रम स्थगित
हरीश रावत ने सोशल मीडिया में आज के हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम को स्थगित करने की सूचना डाली। उन्होंने लिखा कि आज दिनांक 20 जनवरी 2021 को हर की पौड़ी हरिद्वार में माँ गंगा के जल में स्नान व माँ गंगा जी की आराधना और उसके बाद विभिन्न अखाड़ों में जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम मुझे अपरिहार्य कारणों से स्थगित करना पड़ रहा है। दोस्तों 2-4 दिन बाद जब भी मैं हरिद्वार जाऊंगा आप सबको सूचित करुंगा।