Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 28, 2026

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर में ग्राफेस्ट, धुरंधर जैस्मीन की शरारत से झूमे छात्र

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर में आयोजित महोत्सव ‘ग्राफेस्ट’ में सोमवार की शाम संगीत और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। संगीत जगत की ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलस ने अपनी जादुई आवाज और बेबाक अंदाज से हजारों छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

डीजे जैरी ने जमाया रंग
मुख्य प्रस्तुति से पूर्व, शाम की शुरुआत डीजे जैरी (DJ Jerry) के जबरदस्त बीट्स के साथ हुई। डीजे जैरी ने अपने हाई-वोल्टेज संगीत से पूरे परिसर में ऊर्जा भर दी। उनके मिक्स गानों पर छात्र-छात्राएं खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए और जैस्मीन सैंडलास के मंच पर आने से पहले ही माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

जैसे ही जैस्मीन सैंडलस ने मंच संभाला, पूरा परिसर तालियों और नारों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने अपने चर्चित गानों और लोक गीतों के फ्यूजन से युवाओं के बीच जो समां बांधा, वह देर रात तक जारी रहा। उन्होंने ‘सिप-सिप’, ‘शरारत”’और ‘ ‘मैं और तू’ जैसे गीतों की झड़ी लगा दी। शो के बीच युवाओं की भारी फरमाइश पर उन्होंने अपने चुनिंदा लोक गीतों का फ्यूजन भी पेश किया, जिसने माहौल को और भी यादगार बना दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

जैस्मीन ने न केवल अपनी गायकी, बल्कि अपने संवादात्मक अंदाज से भी प्रशंसकों का दिल जीत लिया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला ने भी समारोह में शिरकत की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उत्साह और उमंग का संगम
महोत्सव के दौरान परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद रही। ग्राफिक एरा के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक विनिमय का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंत तक छात्र-छात्राओं का जोश और ऊर्जा देखने लायक थी, जिससे ‘ग्राफेस्ट’ की यह शाम हल्द्वानी के शैक्षणिक इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *