Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 28, 2026

उत्तराखंड में आज से शुरू हुआ बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी राहत, कल से देहरादून का गिरेगा तापमान

उत्तराखंड में मौसम करवट ले रहा है। आज से राज्यभर में कई दिन तक बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इसके साथ ही देहरादून सहित राज्य के सभी जिलों में गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। फिलहाल आज मंगलवार 28 अप्रैल की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। उम्मीद है कि बारिश का दौर कई दिनों तक चलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 28 अप्रैल 2026 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थान और शेष जिलों में कुछ स्थान पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 29 और 30 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों र हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। एक और दो मई को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन और चार मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर और शेष पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, मैदानी जिलों में इन दो दिन कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 28 अप्रैल से लेकर चार मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में 4400 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। अगले तीन चार दिन में इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 28 अप्रैल के लिए नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में, 29 अप्रैल के लिए उक्त जिलों के साथ ही देहरादून और टिहरी जिले के लिए कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा का रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 30 अप्रैल के लिए राज्य के सभी जिलों में, एक और दो मई को राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार 28 अप्रैल की पूर्वाह्न पौने 12 बजे तक देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 29 अप्रैल से लेकर पांच मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 27, 28, 28, 28, 27, 24 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18, 17, 17, 18, 17, 16, 16 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। यदि ये अनुमान सही बैठता है तो कल से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *