Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 5, 2026

उत्तराखंड में जोरदार बारिश का दौर जारी, देहरादून सहित कई क्षेत्र में गिरे पेड़, टूटे बिजली के पोल, आज भी ओरेंज अलर्ट

जून माह की शुरूआत से ही उत्तराखंड में जोरदार बारिश हो रही है। गुरुवार की देर शाम बारिश ने देहरादून सहित आसपास से जिलों में जमकर कहर बरसाया। तेज आंधी के चलते कई घरों में टिन शेड हवा में उड़ गए। छत पर रखी पानी की टंकियां भी घरों से काफी दूर जमीन पर आ गिरी। जगह-जगह पेड़ गिर गए और कई जगहों पर टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों में आ गई। इससे शहर की विद्युत आपूर्ति बार बार ठप होती रही। बिजली गुल होने से सुबह अधिकांश लोगों को पेयजल के लिए भी जूझना पड़ा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गुरुवार की देर शाम से देहरादून में जोरदार बारिश हुई। साथ ही तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की टहनियां टूट गईं। कई जगह पेड़ भी गिर गए। देहरादून में बहुत ज्यादा बारिश के चलते कई घरों में लोगों ने घरों की छत पर टिन शेड लगाए हुए हैं। तेज हवाओं ने कई घरों के टिन शेड तक उड़ा दिए। यही नहीं छत पर रखीं पानी की टंकियां भी उड़कर दूर जा गिरी। आज शुक्रवार पांच जून को भी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश जारी है। आज भी कई जिलों में ओरेंज या येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शुक्रवार पांच जून को राज्य के सभी जिलों में अधिकांश, अनेक या फिर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। पर्वतीय जिलों में 4200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। छह जून को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऐसा रहेगा तापमान
सात से 11 जून तक पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों के साथ ही अन्य क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पर्वतीय जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, वहीं पर्वतीय जिलों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा। अनुमान है कि एक से दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिन का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज पांच जून के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष पर्वतीय जिलों के साथ ही हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट है। छह जून के लिए पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज शुक्रवार पांच जून की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। छह से 12 जून तक अधिकतम तापमान क्रमशः 34, 36, 36, 37, 35, 32, 29 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23, 24, 25, 26, 24, 23, 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *