Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 15, 2026

धुरंधर की दोनों फिल्मों ने मिलकर रचा इतिहास, 3000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार

जियो स्टूडियोज की फिल्म ‘धुरंधर’ सीरीज की दोनों फिल्मों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रच दिया है। ‘धुरंधर’ टाइटल की दोनों फिल्म धुरंधर और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलकर 3000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय सिनेमा के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। सिर्फ घरेलू बाजार में फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद रिलीज हुई ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने इस सफलता को और आगे बढ़ाते हुए 1700 करोड़ रुपये से अधिक का वैश्विक कलेक्शन किया। फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक ही भाषा में 1000 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन करने वाली पहली भारतीय फिल्म का दर्जा हासिल किया। दोनों फिल्मों का कुल वैश्विक कलेक्शन 3000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। इससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दोनों फिल्मों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया और दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी। एक्शन, कहानी और बड़े पैमाने हुई रिलीज ने इसे भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रिय इसे बनाया। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा में बड़े बजट और फ्रेंचाइजी मॉडल के नए दौर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें एक कहानी को दो हिस्सों में पेश किया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *