टेली कंसल्टेंसी और ई संजीवनी से घर बैठे स्वास्थ्य सलाह दे रहा है एम्स
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करवाकर मील का पत्थर स्थापित किया है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान संस्थान ने विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले इस राज्य में न केवल प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पंहुचाना अपना लक्ष्य बनाया, अपितु तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों को भी दूर करने में प्राथमिकता बरती। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
घर बैठे चिकित्सा परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एम्स ने कोविड काल से पूर्व वर्ष 2018 में टेलिमेडिसिन सेवा की शुरूआत की थी। पांच अगस्त 2023 को संस्थान में डिपार्टमेन्ट ऑफ टेलिमेडिसिन एण्ड बायोमेडिकल इन्फॉर्मेटिक की स्थापना होने के बाद इसके लिए एक अलग विभाग गठित कर दिया गया। इससे न केवल सैकड़ों किमी दूर घर बैठे व्यक्ति तक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करवाना आसान हुआ, अपितु लाभ लेने वाले रोगियों की संख्या में भी लगातार इजाफा होने लगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बतादें कि टेलिमेडिसिन सेवा के तहत संस्थान की ओर से टेलि एजुकेशन और टेलि परामर्श दो अलग-अलग स्वास्थ्य सुविधाएं संचालित की जाती हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड राज्य में एम्स की यह स्वास्थ्य सेवाएं किसी वरदान से कम नहीं हैं। पिछले 3 वर्षों के दौरान अभी तक 46 हजार 189 से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ऐसे मिलेगा सेवा का लाभ
टेलि कंसल्टेशन के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ महत्वपूर्ण टेलिफोन नम्बर प्रदर्शित किए गए हैं। इन नम्बरों पर फोन कर स्वास्थ्य परामर्श लिया जा सकता है। इसके अलावा ई-संजीवनी पोर्टल का उपयोग कर वीडियो काॅल के माध्यम से भी विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सुविधा संस्थान द्वारा संचालित की जा रही है।
ट्रॉमा टेलीमेडिसिन टोल फ्री नंबर- 18001804278, इमरजेंसी टेलीमेडिसिन नंबर- 7060005829/ 0135-2462503, टेली मेडिसिन फॉलोअप नम्बर- 7302895044, आई बैंक नम्बर- 9068563883/0135- 2460835 (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इन विभागों से मिल रहा स्वास्थ्य परामर्श
एम्स ऋषिकेश की टेलीमेडिसिन सेवा द्वारा सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलाजी, बाल चिकित्सा सर्जरी, मूत्र विज्ञान, पल्मोनरी मेडिसिन, इ.एन.टी, एंडोक्रिनोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बर्न और प्लास्टिक सर्जरी, त्वचा विज्ञान, न्यूरोसर्जरी, आर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, और मेडिकल आन्कोलॉजी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित स्तर पर स्वास्थ्य परामर्श देते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


