पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा केवल चुनावी शिगूफा, दुश्वारियों का नहीं दिया कोई हलः सूर्यकांत धस्माना
सूर्यकांत धस्माना
बहुप्रचारित, बहुप्रतीक्षित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा एक बार फिर चुनावी शिगूफा साबित हुआ। क्योंकि पीएम मोदी ने ना प्रदेश की भयाक्रांत महिलाओं को सुरक्षा का कोई आश्वासन दिया, ना ही बेरोजगारी से आक्रोशित युवाओं को वे कोई भरोसा दे पाए। यह बात पीएम मोदी के दौरे और उनके द्वारा एक्सप्रेस हाई वे उद्घाटन, रोड शो व जनसभा की प्रतिक्रिया स्वरूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड आज महिला अपराधों के मामले में देश के हिमालयी राज्यों में पहले पायदान पर है। यहां की महिलाओं को यह उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में प्रदेश की सरकार को महिला सुरक्षा पर कोई हिदायत देंगे, जो नहीं हुआ। इसी प्रकार प्रदेश में बेरोजगारी, पेपर लीक व नकल का दंश झेल रहे युवाओं को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री उनके रोजगार के बारे में कोई सकारात्मक कदम उठाने के लिए धामी सरकार को कोई रोड मैप बताएंगे, वह भी नहीं हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं की बजाय पीएम साहब दीदी भूली दा जू और ढोक दिन छू का छौंका लगा कर चले गए। धस्माना ने कहा कि आत्म प्रशंसा से अभिभूत प्रधानमंत्री देश के पूर्व सड़क परिवहन मंत्री बीसी खंडूरी का स्मरण करना भी भूल गए, जिनके मंत्रीकाल में स्वर्ण चतुर्भुज सड़क परियोजना के बल पर अटल सरकार ने फील गुड किया था। धस्माना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके द्वारा उद्घाटित एक्सप्रेस हाई वे से देहरादून की बढ़ने वाली परेशानियों का भी ना तो कोई जिक्र किया। ना ही इसके समाधान के लिए राज्य की सरकार को कोई निर्देश दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ढाई तीन घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचने के आकर्षण के कारण देहरादून में आने वाले समय में को ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाने वाली है। उसका अंदाजा मई जून में देहरादून की जनता को हो जाएगा, जो पहले ही ट्रैफिक जाम से जूझ रही है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


