दलित युवक के चेहरे पर कालिख लगा बीजेपी नेता ने मुंडवाया सिर, अपराध-टॉयलेट सीट चोरी, दांत फाड़ कर देखते रहे लोग
यूपी से दीपावली पर्व पर एक ऐसी घटना सामने आई कि मानवता को भी लोगों ने विसरा दिया। तामशबीन दांत फाड़ कर दलित युवक पर अत्याचार को देखते रहे, लेकिन किसी ने घटना का विरोध नहीं किया। इस युवक का अपराध सिर्फ ये था कि उसने टॉयलेट सीट चोरी की। सजा कानून ने नहीं दी, बल्कि बीजेपी नेता ही जज बन गया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बहराइच में टॉयलेट सीट चोरी के आरोप में एक दलित युवक के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, युवक के चेहरे पर कालिख पोती गई और उसका सिर मुंडवाया गया। अधिकारियों ने बताया स्थानीय भाजपा नेता राधेश्याम मिश्रा और उनके दो सहयोगियों ने मंगलवार को राजेश कुमार को कथित तौर पर एक खंभे से बांध दिया, उसका चेहरे पर कालिख पोती। इसके बाद युवक को पीटा गया। उन्होंने उस पर जिले के हरदी इलाके में एक घर से टॉयलेट सीट चोरी करने का आरोप लगाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)30 वर्षीय मजदूर राजेश कुमार के साथ मारपीट करते, उसके चेहरे पर कालिख पोतते और उसके सिर को मुंडवाने का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता मिश्रा फरार है, लेकिन उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब युवक के चेहरे पर कालिख पोती जा रही थी और उसका सिर मुंडा जा रहा था तो वहां पर मौजूद लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। भीड़ में से कोई भी आरोपियों को ऐसे ना करने के लिए रोकता नहीं दिखा। उल्टा तमाशबीन दांत फाड़ कर इस घटना को देखते रहे। साफ है कि समाज में इतना जहर बोया जा रहा है कि अब लोगों में मानवता नाम की कोई चीज तक नहीं बची है। इसी को शायद रामराज करते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पीड़ित ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेता और उसके समर्थकों ने जातिवादी टिप्पणी भी की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शीघ्र की उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


