Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पेन इंडिया स्कूल में होली फेस्ट की धूम, आपस में गुलाल लगाकर बच्चों ने डीजे पर किया खूब डांस

देहरादून के भानियावाला स्थित पेन इंडिया स्कूल में होली की धूम रही। नन्हे बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकार होली उत्सव मनाया। साथ ही डीजे पर डांस किया। शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों का स्वागत अबीर का टीका लगाकर किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस मौके पर बच्चों को हाथों में रंग लगाकर पाम पेंटिंग व क्राफ्ट करवाई गई और होली संबंधित गेम्स करवाए गए। स्कूल को रंग बिरंगे होली थीम से सजाया गया। इस दौरान स्कूल के संरक्षक डॉ. प्रकाश केशवया ने अपने संदेश में कहा कि होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, बच्चों और उनके अभिभावकों को भी होली की बधाई दी। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, दीपाली तोपवाल, निर्मला गुसाईं, किरण नेगी, परविंदर कौर, शिवानी चौहान व सहायिका नीलम व संजीता आदि मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *