Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

मॉर्निंग वॉक पर निकले अनुपम खेर, चायवाले से की बात, मास्क को लेकर दिखे लापरवाह

इन दिनों कई फिल्मी हस्तियां उत्तराखंड में हैं। हाल ही में बॉलीबुड अभिनेता आमिर खान अपने रिश्तेदार के घर देहरादून के जाखन पहुंचे और बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने सबको चौंका दिया। साथ ही उनसे क्रिकेट खेले। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती भी कश्मीरी हिंदुआों पर हुई हिंसा को लेकर बन रही फिल्म की शूटिंग देहरादून में कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म की शूटिंग देहरादून के राजपुर रोड स्थित जाखन में चल रही है। इस फिल्म में कर्मा फिल्म से विलेन की छाप छोड़ने वाले मशहूर अभिनेता अनुपर खेर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह करीब दो हफ्ते तक शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। इस फिल्म के दून, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार में कई दृश्य फिल्माए जाएंगे। यहां अनुपम खेर ने अपनी ‘योर बेस्ट डे इज टुडे’ पुस्तक का विमोचन नटराज पब्लिशर्स के स्वामी उपेंद्र अरोड़ा के हाथों करवाया था। अब वह मसूरी की वादियों में सर्दियों का आनंद गुरुवार सुबह अभिनेता अनुपम खेर टहलने के लिए हैप्‍पी वैली रोड से होते हुए एलबीएस तक गए। इस दौरान रास्‍ते में वह एक चायवाले हर्षमणि सेमवाल की दुकान पर रुके। इस दौरान अनुपम खेर ने चायवाले से बातचीत की। उन्‍होंने पूछा की वह दुकान कब से चला रहे हैं। इस पर चायवाले हर्षमणि ने कहा पहले उनके पिताजी ये दुकान चलाते थे और वह करीब 30 साल से दुकान चला रहा है।
अनुपम खेर ने पूछा की कैसा चल रहा है। इस पर हर्षमणि ने कहा गुजारा चल जाता है। कहा, बस ऊपर वाले का आशीर्वाद है। इस पर अनुपम खेर ने कहा यह देवभूमि है यहां पर ऊपर वाले का आशीर्वाद रहता ही है। उन्‍होंने उसे शुभकामनाएं दी और वहां से चले गए। इस दौरान दोनों ही मास्क के प्रति लापरवाह दिखे। अनुपम खेर ने मास्क नहीं लगाया हुआ था और चायवाले का मास्क मुंह से नीचे सरका हुआ था। ये बात अलग है कि कोरोना से अनुपम खेर का परिवार भी जूझा और उन्होंने पुस्तक इसी को लेकर लिखी है।


देहरादून के जाखन में चल रही फिल्म की शूटिंग में मिथुन चक्रवर्ती वह सफेद लंबे बाल और दाढ़ी में बुजुर्ग की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं। फिल्म की शूटिंग दून में पूरी होने के बाद ऋषिकेश में कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। वहीं, इस फिल्म में उत्तराखंड के युवा कलाकारों को भी अभिनय का मौका दिया जा रहा है। इससे पहले दिसंबर महीने की शुरुआत में फिल्म एक्टर शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म जर्सी की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे हुए थे।