Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के ग्राफेस्ट में लोक संस्कृति और आधुनिकता का मनोहारी संगम

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 में छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी के वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन भी लोक संस्कृति, संगीत और कला के विविध रंग देखने को मिले। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों में पहाड़ के लोकगीतों की मिठास, पारंपरिक धुनों की छाप और आधुनिक कला का अनूठा मेल नजर आया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय शैली के एकल गायन और वाद्य संगीत की प्रस्तुतियों से हुई। एकल गायन में अविका पाठक, नवजोत सिंह कौशल, नयन सिंह थापा, नीरज, अनघ सक्सेना, हर्षिता और सार्थक छेत्री ने अपनी गायकी से संगीत के अलग-अलग रंग प्रस्तुत किए। वहीं, वाद्य संगीत में नित्या, आदित्य केंद्रियाल, अदम्य वत्स, गौरव सिंह और दिव्यांश ने तबला, गिटार, हारमोनियम सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नृत्य प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। एकल नृत्य की वेस्टर्न और फ्रीस्टाइल श्रेणी में अंजनी ठाकुरी, वंशिका, अंजलि, मजहर, लूसी नोरो, उमंग और निखिल ने अपने डांस मूव्स से मंच पर रंग जमाया। समूह गायन में ब्रह्मास, उत्तरायणी, नंदास, स्वरंग और हार्मोनिक सेंस की प्रस्तुतियों में संगीत की विविधता देखने को मिली। गढ़वाली गीतों और पहाड़ी लोकधुनों के जरिए छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत की खूबसूरती को मंच पर उतारा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

समूह नृत्य की वेस्टर्न और फ्रीस्टाइल श्रेणी में टीम आउटलाज़, टीम हिल हॉपर्स और टीम द फ्यूजन्स ने शानदार तालमेल और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से अपनी छाप छोड़ी। गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न विधाओं में छात्र-छात्राओं की भागीदारी ने स्टूडेंट ग्राफेस्ट के दूसरे दिन को खास बनाया। विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए जहां युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला, वहीं महोत्सव में आधुनिक संगीत और उत्तराखंड की लोक संस्कृति का सुंदर मेल भी देखने को मिला। वहीं कलाकारों की हर प्रस्तुति पर बजती तालियों ने पूरे मैदान का उत्साह दोगुना कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा के 34वें स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। एकल गायन में ईशा देशमुख ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि डा. विशाल सागर रनर-अप रहे। एकल नृत्य में यथार्थ जोशी प्रथम और शिवानी पांडे रनर-अप रहीं। वहीं, समूह नृत्य में यंग ब्लड टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेताओं को सम्मानित करने के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। स्टूडेंट ग्राफेस्ट में यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. तब्बसुम नकवी, कुलसचिव डा. ज्योति छाबड़ा के साथ अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।