Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

सतपुली नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार छिनने की कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने की आलोचना

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गढ़वाल कांग्रेस के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने पौड़ी जिले में सतपुली नगर पालिका के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान के वित्तीय अधिकार छीनने की कड़ी आलोचना की है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि जितेन्द्र चौहान कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं, इसीलिए उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए

एक बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मामला कोर्ट में उठाया जाएगा और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने जितेन्द्र चौहान को कांग्रेस का निष्ठावान और जनता के प्रति ईमानदार नेता बताया। कहा कि इस मामले में वह चमक कर निकलेंगे और उनकी छवि पर चार चांद लगेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है मामला
उत्तराखंड शासन ने पौड़ी गढ़वाल में सतपुली नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों को अक्टूबर 2026 में सीज (प्रतिबंधित) कर दिया है। कहा गया कि वित्तीय अनियमितताओं के चलते ऐसा किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अधिकार सीज: 23 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग द्वारा नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 48 (2)(क) और (ख) के तहत कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाई गई है।
कार्रवाई का कारण: आरोप हैं कि जांच में ₹3.71 लाख की टैक्सी पार्किंग बिना स्वीकृति ध्वस्त करने, पार्किंग ठेके की दर कम करने, महर्षि वाल्मीकि ट्रस्ट को भुगतान, तथा पेट्रोल पंप व टेंट हाउस भुगतान में वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं।
वर्तमान संचालन: अध्यक्ष के अधिकारों पर रोक लगने के बाद राज्यपाल की स्वीकृति से जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को इन अधिकारों के निर्वहन हेतु अधिकृत किया गया है।
नोटिस: अध्यक्ष को 15 दिन का समय अपना लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए दिया गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।