एसजीआरआर में छात्रों को दी रोजगार की संभावनाओं की जानकारी
देहरादून में श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज के करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से वैलनेस सेक्टर में रोजगार एवं करियर की सम्भावना पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें युवावे (yuva-way) के सेक्टर एक्सर्ट विजय सिंह एवं युवा उधमी अश्वनी कुमार ने युवाओं को वैलनेस सेक्टर में रोजगार के अवसर पर व्याख्यान दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)अश्वनी कुमार ने बताया की विद्यार्थी अपने मोबाइल फ़ोन के प्रयोग से अपना एक स्टार्टअप शुरू कर पैसा कमा सकते हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ धन कमाने के अनेक तरीके बताए। इससे पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मधु डी सिंह ने बहार से आये अतिथियों का स्वागत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
करियर गाइडेंस सेल के प्रभारी डॉ हर्षवर्धन पंत ने बताया की करियर गाइडेंस सेल महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिये समय समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है। ताकि छात्रों का सर्वांगिक विकास होता रहें। इस अवसर पर डॉ विजय रावत, डॉ संदीप नेगी, डॉ राकेश ढोडियाल, डॉ अनुभव प्रताप सिंह, डॉ दीपाली सिंघल सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।



