Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में देहरादून में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तथा भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से देहरादून में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से शुरू हुआ। यह मार्च घंटाघर होते हुए कांग्रेस भवन तक वापिस आया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पूरे मार्च के दौरान “अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” और “दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करो” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। इस मौके पर कहा गया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड की अस्मिता, महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था से जुड़ा अत्यंत गंभीर मामला है। अंकिता के माता-पिता लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रदेश की जनता इस मामले में उठ रहे सवालों के जवाब चाहती है। इसके बावजूद कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर जनता में आक्रोश है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना केवल उसके परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता और इस मामले में उठ रहे सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कैंडल मार्च अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को बुलंद करने और प्रदेश की जनता के आक्रोश को सामने लाने का माध्यम है। पार्टी इस मुद्दे को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उठाती रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कैंडल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह प्रभारी मनोज यादव, विधायक लखपत बुटोला, विधायक आर्येंद्र शर्मा, महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, राजपाल खरेला, महामंत्री राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, विजय सारस्वत, जयेंन्द्र रमोला, नीरज त्यागी, लालचंद शर्मा, अश्वनी बहुगुणा, नरेशानंद नौटियाल, गौरव सिंह चौधरी गिन्नी, आलोक शर्मा, पंखुड़ी 3पाठक, डॉ. प्रदीप जोशी, सुजाता पॉल, संजय किशोर, संजय कनौजिया, वीरेंद्र पोखरियाल, राम रतन नेगी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, सुनीत सिंह राठौड़, देहरादून महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी, संजय शर्मा, सुलेमान अंसारी, मदन लाल, मोहन काला, सुलेमान, सोनिया आनंद, सुशील राठी, संग्राम सिंह पुंडीर, गरिमा दसौनी, ताहिर अली, विनोद बिष्ट, नितिन बिष्ट, रितेश क्षेत्री, अजय रावत, अखिलेश उनियाल, अमरेंद्र बिष्ट, संदीप चमोली, रेखा कांडपाल सती, अमरजीत, सुनीता प्रकाश, विनीत भट्ट, रॉबिन, सिद्धार्थ अग्रवाल, ललित बद्री, गौरव अग्रवाल, मोहन खत्री, पूनम कंडारी, मधुसूदन सुंदरियाल, मंजू त्रिपाठी, मनीष गोदियाल, प्रशांत खंडूड़ी, प्रदीप डोभाल, रितेश जोशी, वीरेंद्र पंवार, शोभा राम सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड
बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसोर्ट से 18 सितंबर 2022 की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है। विनोद आर्य और उनके दूसरे बेटे अंकित आर्य को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया था। इस मामले में चर्चा ये भी रही कि किसी वीआईपी को खुश करने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हुआ। इस मामले के प्रमुख अभियुक्त पुलकित आर्य (रिज़ॉर्ट के मालिक), अंकित गुप्ता (रिज़ॉर्ट के सहायक प्रबंधक) और सौरभ भास्कर (रिज़ॉर्ट के प्रबन्धक) हत्या की बात कबूल कर ली। कोटद्वार कोर्ट में हुई सुनवाई में तीनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिर नया खुलासा बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने वीआईपी के नाम को लेकर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया। इसमें दावा किया गया कि वीआईपी बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम हैं। साथ ही राज्य में बीजेपी के एक पूर्व महामंत्री संगठन अजय कुमाार का नाम भी इस प्रकरण से जोड़ा गया है। गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर अब सीबीआई जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने इस मामले को लेकर आंदोलन शुरू कर दिए हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।