रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन देना होगा घोटाले और ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति का जवाबः गणेश गोदियाल

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उसके पति के बीच विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक बयान में गोदियाल ने कहा कि उन्हें रेखा आर्य से सहानुभूति है, लेकिन कैबिनेट मंत्री को घोटाले और ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति का जवाब तो देना ही होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि मंत्री रेखा आर्य का रोते हुए वीडियो देखकर यदि उनके साथ प्रताड़ना हुई है, तो एक उत्तराखंड की बेटी होने के नाते उनके प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है। किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, उनके पति को लेकर ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति और स्कूली बच्चों के मिड-डे मील के राशन से जुड़े गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। इन आरोपों की सच्चाई सामने आनी चाहिए। रेखा आर्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस मामले पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि रेखा आर्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री हैं। इसलिए मामला केवल सहानुभूति तक सीमित नहीं रह सकता। पद की गरिमा और जनहित को देखते हुए मुख्यमंत्री को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी होने तक रेखा आर्य को मंत्री पद से इस्तीफे की मांग पर भी विचार होना चाहिए। उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के सवालों पर सरकार को जवाब देना होगा। आरोप किसी के भी खिलाफ हों, सच सामने आना चाहिए और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
ये है प्रकरण
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू (उर्फ पप्पू गिरधारी) के बीच का विवाद अक्टूबर 2026 में खुलकर सामने आया है। रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने पति पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, जालसाजी, पहली शादी छिपाने और जान से मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कुछ कथित ऑडियो भी साझा किए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस पर पति गिरधारी लाल साहू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए रेखा आर्य पर करीब 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि ऑडियो एआई (AI) द्वारा बनाए गए हैं और वो किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। रेखा आर्या ने स्पष्ट किया है कि वह यह एफआईआर वापस नहीं लेंगी और उन्होंने अपनी व बच्चों की जान को खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



