सर सय्यद पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया 25वां स्थापना दिवस, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने मेधावी बच्चों को वितरित किए पुरस्कार

सरस्वती के भंडार की बढ़ी अपूरब बात ज्यों ज्यों खरचे त्यों बड़े बिन खरचे घट जात। यह कहावत हमेशा सत्य थी आज भी सत्य है और हमेशा सत्य रहेगी। यह बात देहरादून में मित्र लोक कालौनी के सर सय्यद पब्लिक स्कूल के 25 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथी एवं कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का सबसे बड़ा शस्त्र है विद्वान और शिक्षित व्यक्ति हर जगह पूज्यनीय होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सर सय्यद पब्लिक स्कूल की संचालिका रियासत हसन को मुबारकबाद देते हुए कहा वह विषम परिस्थितयों व अभाव में एक बेहतरीन शिक्षण संस्थान चला रही हैं। वंचित व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दे रहीं हैं, वो सराहनीय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथी प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता मंजू त्रिपाठी ने कहा कि आज के युग में जब लोगों ने शिक्षा को व्यापार बना दिया सर सय्यद पब्लिक स्कूल एक मिशन के रूप में संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथी सूर्यकांत धस्माना ने प्रशस्ति पत्र और मैडल प्रदान किए। इस अवसर पर बच्चो के अभिभावक व प्रमोद गुप्ता, सरदार जे एस चुग आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



