Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

एचआईएचटी में दिव्यांगजनों को कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य देहरादून के डोईवाला स्थित हिमालयन इंस्टिटियूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) जौलीग्रांट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में एचआईएचटी के अध्यक्षीय समिति के सदस्य व एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने ग्राम्य विकास संस्थान (आरडीआई) में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एचआईएचटी के आरडीआई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि दिव्यागंजनों के सशक्कितकरण की दिशा में हमारी कोशिश निरंतर जारी है। ग्राम्य विकास संस्थान (आरडीआई) पहाड़ के दूर-दराज के लगभग 1200 गांव में काम कर रहा है। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के साथ उन्हें और सशक्त बनाने का कार्य हम सभी को सामूहिक रुप से करना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि दिव्यांग दिवस मनाने की सार्थकता तब है जब सभी इसमें अपना सहयोग दें। दिव्यांग दिवस का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समानता का वातावरण निर्मित करने के साथ ही तरक्की और विकास के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इसके लिए समाज में जागरूकता लाएं व भावी पीढ़ी को दिव्यांगता से बचाने के लिए हमें उनके पोषण और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होने की जरूरत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून के करीब 30 दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने 12 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र, चार को सिलाई मशीन, चार को व्हील चेयर, दो को पिको मशीन, तीन को कंबल व कान से सुनने वाली मशीन प्रदान की। इस दौरान डॉ.राजीव बिजल्वाण, विकेश सेमवाल, लीला उनियाल, नीलम पांडे मौजूद रहे।