Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

एसजीआरआर में छात्रों को दी रोजगार की संभावनाओं की जानकारी

देहरादून में श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज के करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से वैलनेस सेक्टर में रोजगार एवं करियर की सम्भावना पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें युवावे (yuva-way) के सेक्टर एक्सर्ट विजय सिंह एवं युवा उधमी अश्वनी कुमार ने युवाओं को वैलनेस सेक्टर में रोजगार के अवसर पर व्याख्यान दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अश्वनी कुमार ने बताया की विद्यार्थी अपने मोबाइल फ़ोन के प्रयोग से अपना एक स्टार्टअप शुरू कर पैसा कमा सकते हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ धन कमाने के अनेक तरीके बताए। इससे पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मधु डी सिंह ने बहार से आये अतिथियों का स्वागत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

करियर गाइडेंस सेल के प्रभारी डॉ हर्षवर्धन पंत ने बताया की करियर गाइडेंस सेल महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिये समय समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है। ताकि छात्रों का सर्वांगिक विकास होता रहें। इस अवसर पर डॉ विजय रावत, डॉ संदीप नेगी, डॉ राकेश ढोडियाल, डॉ अनुभव प्रताप सिंह, डॉ दीपाली सिंघल सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।