Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 2, 2026

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई अभिनेत्री पूजा भट्ट, राहुल के साथ चली पैदल, चर्चा करती आई नजर

फिल्म अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट बुधवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं और राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं। यात्रा के दौरान भट्ट को गांधी के साथ चर्चा करते हुए भी देखा गया। पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस की ओर से ट्वीट की गई और लिखा- हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है। हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है। यह हैदराबाद सिटी की बालानगर मेन रोड पर एमजीबी बजाज शोरूम से बुधवार सुबह शुरू हुई। यात्रा सुबह एक बार हफीज्पेट में होटल किनारा ग्रांड में रुकेगी और फिर बीएचईएल बस स्टैंड से शुरू होगी। शाम को यात्रा मुथंगी के पास हरि दोष में रुकेगी, जबकि रात में यात्री गणेश मंदिर रुद्रराम के सामने कौलमपेट के पास ठहरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कई मुद्दों पर मुख रहीं पूजा भट्ट
पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर विभिन्न मुद्दों पर मुखर रही हैं। उन्होंने 1989 की फिल्म “डैडी” के साथ एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की थी। अनुभवी फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी ने प्रोडक्शन में आने से पहले “दिल है की मानता नहीं”, “सड़क”, “फिर तेरी कहानी याद आई”, “सर” और “ज़ख्म” जैसी फिल्मों में काफी अच्छी भूमिका निभाई थी। उन्होंने “तमन्ना”, “सुर”, “पाप” और “हॉलिडे” फिल्म का निर्देशन भी किया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *