Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

दलेर मेहंदी का सार्वजनिक मंच पर अपमान दुर्भाग्यपूर्ण, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें: अमरजीत सिंह

उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे प्रख्यात पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से किए गए व्यवहार को लेकर कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मंत्री की ओर से सार्वजनिक मंच पर किया गया व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और उत्तराखंड की गौरवशाली अतिथि-सत्कार की परंपरा के विपरीत है। ‘अतिथि देवो भव’ की संस्कृति वाले प्रदेश में किसी आमंत्रित कलाकार को हजारों लोगों के सामने अपमानित करना पूरे उत्तराखंड की छवि पर सवाल खड़े करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक अमरजीत सिंह ने एक बयान में कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित इस मेले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अपनी विधानसभा में आमंत्रित अतिथि दलेर मेहंदी पर बिना किसी ठोस पुष्टि के नशे में होने का आरोप लगाना अनुचित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न कलाकारों और फिल्म जगत की हस्तियों द्वारा दलेर मेहंदी के समर्थन में प्रतिक्रिया देना इस घटना की गंभीरता को दर्शाता है। उनके परिजनों और करीबियों ने भी उनके नशे से दूर रहने की बात कही है। हाल ही में सर्जरी कराने के बावजूद वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंचे। यदि मंत्री को उनकी प्रस्तुति से कोई शिकायत थी, तो आयोजकों के माध्यम से मामले की जांच कराई जा सकती थी। सार्वजनिक मंच से आरोप लगाकर किसी कलाकार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के आचरण के अनुरूप नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी ने संयम और शालीनता बनाए रखकर अपनी गरिमा का परिचय दिया। वहीं, इस प्रकरण पर भाजपा नेताओं और सिख-पंजाबी समाज से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों की चुप्पी भी चिंताजनक है। हम मांग करते हैं कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल इस पूरे प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में अपने पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल के सार्वजनिक व्यवहार और समय-समय पर सामने आने वाले विवादित एवं अमर्यादित बयानों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। महिलाओं, पूर्व सैनिकों, राजनीतिक विरोधियों और अन्य लोगों से जुड़े विवादों में उनका नाम चर्चा में आता रहा है। उनके बड़बोलेपन और इस प्रकार के आचरण का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड और पंजाब में भाजपा को इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है प्रकरण
उत्तराखंड के नई टिहरी के नरेंद्रनगर में रविवार 18 अक्टूबर की रात को टिहरी के नरेंद्रनगर में मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान मंच पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बीच में ही रुकवा दिया। मंत्री ने उन पर शराब के नशे में होने और सही से न गा पाने का सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मंत्री का आरोप था कि गायक ठीक से बोल या गा नहीं पा रहे थे और वे शराब के नशे में या असहज स्थिति में परफॉर्म कर रहे थे। इसके बाद मंत्री ने मंच पर आकर प्रस्तुति रुकवा दी और नाराजगी जताई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिल्म और संगीत जगत का रुख
अभिनेता अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी का बचाव करते हुए कहा कि वे शराब नहीं पीते हैं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। इसके अलावा मीका सिंह, कपिब शर्मा (कपिल शर्मा), बादशाह और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने भी सार्वजनिक अपमान की निंदा की है। इस मामले में मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने पक्ष में कहा कि जनता और श्रोता उन्हें सुनने आए थे। यदि कलाकार की तबीयत खराब थी या वे परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।