नवनियुक्त युवा कांग्रेस व एनएसयूआई प्रभारी धस्माना का कांग्रेस मुख्यालय में स्वागत

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से प्रदेश के युवा कांग्रेस व एनएसयूआई महत्वपूर्ण फ्रंटल संगठनों के प्रभारी बनाये गए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का आज देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर धस्माना ने प्रदेश के युवाओं से राहुल गांधी द्वारा चलाये जा रहे देश व्यापी आंदोलन के साथ मजबूती से जुड़ते हुए बेरोजगारी पेपर लीक व वोट चोरी जैसे ज्वलंत मुद्दों को गांव गांव गली गली ले जाकर एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने का आह्वान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कांग्रेस की रीढ की हड्डी है। उत्तराखंड व केंद्र की भाजपा की सरकारें युवा छात्र विरोधी सरकारें हैं और इनकी नीतियों का सबसे प्रतिकूल प्रभाव अगर किसी पर पड़ा रहा है तो वो प्रदेश का युवा है। धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है और राज्य गठन के बाद से लेकर आज तक अपने सबसे उंचे स्तर पर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था प्रदेश में चौपट है चाहे वह प्राथमिक शिक्षा हो या माध्यमिक या उच्च शिक्षा का क्षेत्र हो। धस्माना ने कहा कि आज देश प्रदेश सब जगह लोगों को सबसे अधिक आशा युवा वर्ग से है और सारे देश में पिछले छह महीनों से जिस प्रकार से युवा छात्र वर्ग ने सड़कों पर उतर कर अहंकारी सत्ताधारियों को झुकाने का काम किया उससे न केवल युवा वर्ग बल्की देश के आम जनमानस में सरकार की जन विरोधी व युवा विरोधी निर्णयों का ढट कर विरोध करने का साहस पैदा हुआ और उसमें राहुल गांधी की छात्रों की गूंज की प्रमुख भूमिका रही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश के दोनों फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को आगामी विधान सभा चुनावों में फ्रंट फुट पर रह कर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि वे आगामी तीन महीने पार्टी के लिये जी जान लगायें और वे बदले में आगामी चुनाव में अधिकतम हिस्सेदारी के लिए जी जान लगा देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित खन्ना ने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथी सौभाग्यशाली हैं कि उनको प्रदेश कांग्रेस ने एक ऐसा प्रभारी दिया है जो स्वयं छात्र व युवा राजनीति से निकल कर प्रदेश के महत्पूर्ण नेतृत्व की कतार में अग्रिम पंक्ति के नेता हैं। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर ने कहा कि अस्सी के दशक में धस्माना जब डीएवी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज छात्र संघ अध्यक्ष थे, तब छात्र संघ अध्यक्ष की हैसियत किसी विधायक से कम नहीं होती थी। फिर वे उत्तरप्रदेश व देश के स्तर पर युवा संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। आज उनके उन अनुभवों का लाभ उत्तराखंड के युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के साथियों को मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
स्वागत अभिनंदन समारोह में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व मालार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर, नगर निगम पार्षद रोबिन त्यागी, रितेश क्षेत्री, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, एनएसयूआई से सौरव सेमवाल, कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अमित नेगी , जॉय बर्सवाल सहित युवा छात्र उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



