Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 15, 2026

यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी, भर्ती घोटाले की सीबीआइ जांच की मांग

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की ओर से क्रमिक अनशन के तीसरे दिन भी जारी रहा। 15 दिन तक धरने के बाद क्रमिक अनशन शुरू किया गया था। उक्रांद की मांग है कि राज्य में विभिन्न भर्तियों में हुए घोटालों की सीबीआइ से जांच कराई जाए। इस मांग को लेकर देहरादून में घंटाघर स्थित राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के

समक्ष आंदोलन किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज तीसरे दिन बृजमोहन सजवान, श्याम सिंह रमोला, केंद्रपाल सिंह तोपवाल, मसूरी विधानसभा से 2022 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मनीष गुनियाल भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान यूकेडी के वरिष्ठ नेता केंद्रपाल तोपवाल ने कहा जब से राज्य बना है, तब से सभी विभागों की जितनी भी सरकारी भर्तियां हुई है, उनकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए। साथ ही सफेदपोश और नौकरशाहों की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मनीष गौनियाल ने कहा जब से उत्तराखंड बना है तब से दोनों ही सरकारों ने भ्रष्टाचार का दामन पकड़ी हुआ है। उनके भ्रष्टाचार की पोल खोलनी चाहिए। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवान ने कहा कि जब तक सीबीआइ जांच नहीं की जाती, तब तक हम हटने वाले नहीं हैं। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय सचिव श्याम सिंह रमोला ने कहा कि सभी एकजुट होकर हमारी इस मुहिम में भागीदार बनें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी बीच देवप्रयाग से पूर्व विधायक तथा कैबिनेट मंत्री रहे मातबर सिंह कंडारी ने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जो राजनीति हो रही है, वह बहुत ही हल्की राजनीति है। राज्य के लोगों के हित करना तो दूर बात, उनके हितों के लिए सोचने को भी तैयार नहीं हैं। धरने में पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी, राजेंद्र बिष्ट, आनंद प्रकाश जुयाल, जय प्रकाश उपाध्याय, दीपक रावत, किरण रावत, प्रीति थपलियाल, उत्तरा पंत बहुगुणा, शकुंतला रावत, रेखा शर्मा, मीनाक्षी घिल्डियाल आदि बैठे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *