Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का दावाः पंजाब में आप के दस विधायकों को तोड़ने का बीजेपी ने किया प्रयास, साधा संपर्क

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। इस बार उन्होंने पंजाब में भगवंत मान की सरकार गिराने के प्रयास का बीजेपी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पंजाब के दस आप विधायकों से संपर्क किया और उनको खरीदने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहें। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी देश भर में दूसरी पार्टियों के विधायकों को खरीदकर सरकार गिराने का काम करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह दूसरा मौका है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधे- सीधे बीजेपी पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसके पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में आप विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था। इसके बाद आप दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत लाई और बहुमत साबित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहली बार आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसी भी तरह से दिल्ली सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी ने उसके चार विधायकों से संपर्क कर पाला बदलने के लिए उन्हें 20 करोड़ रुपये की पेशकश की। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप विधायकों की बैठक भी बुलाई थी। इसके बाद केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पास किया था।