Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

सीएम बनते ही उद्धव ठाकरे के फैसले को पलटने की तैयारी में शिंदे, आरे में ही बनाया जाएगा मेट्रो कारशेड

महाराष्ट्र में सत्ता पलट के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे एक्शन मोड में आ गए हैं। अब वह पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के फैसले को पलटने की तैयारी में हैं।

महाराष्ट्र में सत्ता पलट के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे एक्शन मोड में आ गए हैं। अब वह पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के फैसले को पलटने की तैयारी में हैं। सूत्रों की मानें तो वे उद्धव सरकार के आरे में मेट्रो कारशेड नहीं बनाने को लेकर किए गए फैसले को पलटने की तैयारी शुरू हो चुकी है। नए सीएम एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल को आदेश दिए हैं कि मेट्रो कारशेड आरे में ही बनाया जाएगा। इस बारे में अदालत के सामने सरकार का पक्ष रखा जाए। अधिकारियों को इस बात के आदेश भी दिए हैं कि जलयुक्त शिवार योजना को पुनः शुरू करने के लिए जल्दी ही प्रस्ताव लाया जाए।
इन दोनों फैसलों के अतिरिक्त महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र 2 और 3 जुलाई को बुलाया गया है। इस विशेष सत्र में पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इधर, नई सरकार के फैसलों का बीजेपी ने स्वागत किया है। पार्टी के पूर्व सांसद कीरीट सोमैया ने इसका स्वागत करते हुए ट्वीट कर कहा कि आरे में मेट्रोकार शेड को वापस लाने का शिंदे फडणवीस सरकार का फैसला मुंबई मेट्रो के काम को पटरी पर लाएगा।
गौरतलब है कि कल शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं, विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद बीजेपी के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। ऐसे में मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे ने राज्य के लिए फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *