Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

टी 20 और वन डे के लिए भारत ने गठित की तीन टीमें, पहले टी-20 से पंत, कोहली, बुमराह, जडेजा बाहर

राष्ट्रीय चयन समिति ने इकलौते टेस्ट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसके तहत टी-20 के लिए दो और वनडे के लिए अलग से टीम घोषित की गयी गयी है।

राष्ट्रीय चयन समिति ने इकलौते टेस्ट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाली तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसके तहत टी-20 के लिए दो और वनडे के लिए अलग से टीम घोषित की गयी गयी है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा तीनों ही टीमों में टीम का नेतृत्व करेंगे। पहले टी20 मुकाबले के लिए चुनी गयी टीम से पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को बाहर रखा है। शायद ऐसा फैसला टेस्ट मैच के जुलाई पांच तक चलने के लिए किया गया है। इससे इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों को आराम मिल सके। टेस्ट मैच खत्म होने के एक दिन बाद जुलाई 7 को ही पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस टीम में शारदूल ठाकुर और मोहम्मद शमी को टीम में लिया गया है।
पहले टी20 के लिए टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
दूसरे और तीसरे टी20 के लिए टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल और उमरान मलिक।
तीन वनडे के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शारदूल ठाकुर, युजेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
दोनों सीरीज का कार्यक्रम
शुरुआत टी20 से होगी और पहला टी20 7 जुलाई को (साउथंप्टन), दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 9 और 10 को बर्मिंघम खेले जाएंगे। वहीं वनडे सीरीज के मुकाबले 12 जुलाई को (ओवल, लंदन), 14 जुलाई को (लॉर्ड्स लंदन) और 17 जुलाई को (मैनचेस्टर) को खेले जाएंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।