Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

नहीं रहे एनडीटीवी के मशहूर पत्रकार कमाल खान, हार्ट अटैक ने ली जान

पत्रकारिता जगत ने अपने सबसे चमकते सितारे को खो दिया है। अपनी रिपोर्ट से घर घर तक पहुंच बनाने वाले एनडीटीवी के मशहूर पत्रकार कमाल खान अब नहीं रहे।

पत्रकारिता जगत ने अपने सबसे चमकते सितारे को खो दिया है। अपनी रिपोर्ट से घर घर तक पहुंच बनाने वाले एनडीटीवी के मशहूर पत्रकार कमाल खान अब नहीं रहे। शुक्रवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कमाल खान के निधन की खबर सुनते ही पूरा पत्रकारिता जगत स्तब्ध है। पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में आज सुबह उनका निधन हुआ। उन्होंने लखनऊ स्थिति अपने आवास में अंतिम सांस ली। कमाल खान का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमाल खान की शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे।
कमाल खान मौजूदा समय में एनडीटीवी से जुड़े हुए थे। वे एनडीटीवी के लखनऊ ब्यूरो के हेड थे। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। कमाल खान कठिन से कठिन सत्य को काव्य निपुणता के साथ व्यक्त कर दिया करते थे। उनके खबरों का पेश करने के अंदाज के सभी मुरीद थे। एनडीटीवी ने कमाल खान के निधन की पुष्टि कर दी है।
एनडीटीवी ने अपने बयान में कहा कि आज एनडीटीवी परिवार के लिए एक विनाशकारी, अपूरणीय क्षति, हमारे लखनऊ ब्यूरो के दिल, अनुभवी पत्रकार कमाल खान का आज सुबह अप्रत्याशित रूप से निधन हो गया। पिछले दशकों में कमाल ने अपनी रिपोर्ताज में काव्य निपुणता के साथ कठिन सत्य को व्यक्त किया। सबसे बढ़कर, वह एक अद्भुत इंसान थे, जिन्होंने उन सभी के जीवन को छुआ जो उन्हें जानते थे। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना और उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना।