Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कोरोना की वैक्सीन के साथ दो अन्य दवाओं की मंजूरी, एक साथ इन रोगों से भी मिलेगा छुटकारा

जैसे जैसे दुनिया भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे निबटने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जोरों पर है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दो नए कोरोना ट्रीटमेंट (इलाज) की मंजूरी दी है।

दुनियाभर में कोरोना जहां चिंता बढ़ा रहा है, साथ ही ये नए नए प्रयोग और आविष्कारों को भी जन्म दे रहा है। जैसे जैसे दुनिया भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे निबटने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जोरों पर है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दो नए कोरोना ट्रीटमेंट (इलाज) की मंजूरी दी है।
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल द बीएमजे के अनुसार, डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने कहा कि corticosteroids के साथ इस्तेमाल की जाने वाली गठिया (आर्थराइटिस) की दवा baricitinib गंभीर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेहतर साबित हुई। साथ ही ऐसे मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता कम हो गई। इसके अलावा विशेषज्ञों ने सिंथेटिक एंटीबॉडी ट्रीटमेंट (synthetic antibody treatment) सोट्रोविमैब (Sotrovimab) की सिफारिश की है। यह बुजुर्गों और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों के लिए कारगर साबित हो सकता है।
Corticosteroids सस्ती और आसानी से उपलब्ध हैं। जो आमतौर पर सूजन और गंभीर मामलों के खिलाफ उपयोग में लाई जाती है। आर्थराइटिस की दवा tocilizumab और sarilumab को जुलाई में डब्ल्यूएचओ की ओर से अनुमति मिली थी। सितंबर में डब्ल्यूएचओ द्वारा सिंथेटिक एंटीबॉडी ट्रीटमेंट Regeneron को मंजूरी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *