Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

बीजेपी पार्षद के घरेलू नौकर ने परिवार के खाने में मिलाया जहर, बेहोश होने पर घर के आभूषण लेकर हुआ चंपत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में घरेलू नौकर ने खाने में जहर मिलाकर बीजेपी से महिला पार्षद के परिवार के सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद वह लाखों रुपये के आभूषण लेकर चंपत हो गया। नगर निगम देहरादून की पार्षद अमिता सिंह को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम सिंह की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस के मुताबिक बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास रहने वाली भाजपा पार्षद अमिता सिंह की बेटी मेघ ने करीब 20 दिन पहले दिल्ली से नेपाल मूल के एक व्यक्ति को घरेलू कामकाज के लिए बुलाया था। आरोप है कि मंगलवार रात घरेलू सहायक ने भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य बेहोशी की हालत में पहुंच गए। इसी दौरान वह घर में रखे सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। होश में आने के बाद परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही नौकर और उसके संभावित साथियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने घरेलू सहायक की पहचान और उसके संपर्कों की भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।