Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

ग्राफिक एरा का एक और गौरवपूर्ण अध्याय, टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में भारत में 9वीं रैंक

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान का लोहा मनवाया है। द टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल रैंक 561 हासिल की है। भारत की यूनिवर्सिटीज में ग्राफिक एरा ने 9वीं रैंक हासिल की है, जबकि रिसर्च क्वालिटी में देश में दूसरी रैंक प्राप्त की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

द टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में शामिल है। इस वर्ष ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने 561 रैंक हासिल कर 551-600 के ग्लोबल रैंक बैंड में जगह बनाई है, जबकि पिछले वर्ष यूनिवर्सिटी 601-800 के रैंक बैंड में थी। रैंकिंग में ग्राफिक एरा की यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी में विश्वस्तरीय शिक्षा व फैकल्टी, गुणवत्तापूर्ण रिसर्च, नई टेक्नोलॉजी, लैबोरेट्रीज और छात्रों को मिल रही बेहतरीन सुविधाओं का परिणाम है। भारत की यूनिवर्सिटीज में ग्राफिक एरा का 9वीं रैंक हासिल करना और रिसर्च क्वालिटी में दूसरी रैंक प्राप्त करना ग्राफिक एरा की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ता है और इसे देश की अग्रणी यूनिवर्सिटीज में शामिल करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह उपलब्धि ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला के उस विजन का परिणाम है, जिसके तहत छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक मजबूत मंच दिया जा रहा है। उनके विजन के अनुरूप छात्रों को रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री से जुड़ने के लगातार अवसर मिल रहे हैं। इस सफलता में यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जिनकी विशेषज्ञता, समर्पण और निरंतर मार्गदर्शन ने छात्रों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि ग्राफिक एरा ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में ग्राफिक एरा ने देश की यूनिवर्सिटीज में 48वीं रैंक हासिल की है। वहीं, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में ग्राफिक एरा ने दक्षिण एशिया में 138वीं और एशिया में 523वीं रैंक हासिल कर वैश्विक स्तर पर अपनी जगह मजबूत की है। इसके अलावा, क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2025 में भारत में 41वीं रैंक हासिल की है । इन लगातार मिल रही उपलब्धियों के साथ ग्राफिक एरा ने राष्ट्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय मंच तक अपनी बढ़ती प्रतिष्ठा का सिलसिला कायम रखा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।