Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में फिर आया उछाल, सैंपलिंग निराशाजनक, चार जिले कोरोना मुक्त

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में एक बार फिर से उछाल आया। राहत की बात ये है कि लगातार छठे दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। वहीं, सैंपलिंग भी निराशाजनक रही।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में एक बार फिर से उछाल आया। राहत की बात ये है कि लगातार छठे दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। वहीं, सैंपलिंग भी निराशाजनक रही। रविवार को मात्र 6757 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए। इससे एक दिन पहले शनिवार को 13020 सैंपल लिए गए थे। अब रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिला भी कोरोना मुक्त हो गया है। इसके साथ ही टिहरी और चमोली जिले भी कोरोनामुक्त हैं। रविवार 14 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार 13 नवंबर को कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार 566 केंद्रों में 24999 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ये संख्या भी पिछले दिन की अपेक्षा आधे से भी कम है। एक दिन पहले 56148 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की बजाय अब कोरोना प्रतिबंध (covid restriction) है। इसकी अवधि 20 नवंबर तक है। अब इसमें संशोधन किया गया है। शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों में सौ फीसद क्षमता से लोग उपस्थित हो सकेंगे।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.11.14 Health Bulletin
अब तक कुल 7403 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344043 हो गई है। इनमें से 330304 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 158 से बढ़कर 177 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7403 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.02 फीसद से घटकर 96.01 हो गया है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस थम से गए हैं। रविवार को ब्लैक फंगस का कोई केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 590 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 381 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।