Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

हिम्स जौलीग्रांट के निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे बीआईएस समिति में प्रिंसिपल सदस्य नियुक्त

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के निदेशक (अस्पताल सेवाएं) डॉ. हेमचंद्र पांडे को भारत सरकार के भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) नई दिल्ली की अस्पताल योजना समिति (एमएचडी 14) में प्रिंसिपल सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति हिम्स जौलीग्रांट के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जो संस्थान की विशेषज्ञता और अस्पताल सेवाओं के क्षेत्र में उसके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. हेमचंद्र पांडे इससे पूर्व एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा, अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए बीआईएस की महत्वपूर्ण समिति में उनकी नियुक्ति उल्लेखनीय है। डॉ. हेमचंद्र पांडे ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो देश में विभिन्न क्षेत्रों के मानकों के निर्माण और विकास के लिए कार्य करने वाला राष्ट्रीय निकाय है। अस्पताल योजना समिति के माध्यम से अस्पतालों के नियोजन से जुड़े मानकों और तकनीकी पहलुओं पर कार्य किया जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने डॉ. पाण्डेय को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति हिम्स जौलीग्रांट की संस्थागत उपलब्धियों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर अस्पताल सेवाओं की गुणवत्ता, बेहतर नियोजन और मानकीकरण से जुड़े प्रयासों में संस्थान की विशेषज्ञता के योगदान का मार्ग प्रशस्त होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. पांडे ने वर्ष 1970 में मिशन इंटर कॉलेज द्वाराहाट से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में उच्च शिक्षा ग्रहण की और वर्ष 1982 में केजीएमसी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। उन्होंने अंडमान-निकोबार के सेना चिकित्सालय में तीन वर्ष सेवाएं देने के बाद बरेली और शाहजहांपुर में भी चिकित्सा सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने पीजीआई लखनऊ में अस्पताल प्रशासन विभाग के अध्यक्ष और चिकित्सा अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।