Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

बारिश आई सर्दी लाई, देहरादून में झमाझम बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान, जानिए उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में बारिश आई। साथ ही सर्दी लाई। पंखे तो अधिकांश शहरों में पहले ही बंद हो चुके हैं। अब सुबह और शाम को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ने लगी है। आज गुरुवार 29 अक्टूबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस साल भले ही मैदानी राज्यों में बारिश कम हुई हो, लेकिन उत्तराखंड में तो इसके उलट मौसम रहा। गर्मियों में भी इस बार ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी। अब सर्दी में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में मौसम में ठंडक है, लेकिन बहुत ज्यादा सर्दी नहीं है। हालांकि, एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया और अब सर्दी असर दिखाएगी। साथ ही पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज 29 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों में अनेक स्थानों पर तथा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के उधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 30 और 31 अक्टूबर को राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक नवंबर को पर्वतीय जिलों के साथ ही देहरादून में भी बारिश हो सकती है। साथ ही 3200 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। दो नवंबर को पर्वतीय जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। तीन और चार नवंबर को राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग ने 29 से 31 अक्टूबर तक राज्य के बारिश प्रभावित क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज गुरुवार 29 नवंबर की दोपहर करीब एक बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इससे न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 30 अक्टूबर से लेकर पांच नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 23, 25, 26, 26, 26, 26, 25 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16, 16, 16, 15, 15, 15, 14 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।