Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 27, 2026

एसआरएचयू में मानसिक स्वास्थ्य की नई पहल, वेलबीइंग सेंटर का शुभारंभ

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वेलबीइंग@एसआरएचयू’ सेंटर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। स्वामी राम सेंटर (एसआरसी) में स्थापित यह केंद्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को अपने मन की बात साझा करने, अपनी भावनाओं को समझने और जरूरत पड़ने पर सहयोग पाने के लिए एक सहज और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मंगलवार को सेंटर का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को इस पहल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने व्यस्त दिन में कुछ समय खुद के लिए निकालें, आत्मचिंतन करें। इस अवसर पर डायरेक्टर ऑपरेशंस साधना मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर मनोरंजनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लाइफ का कंपास है पहल का मूल भाव
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि ‘लाइफ का कंपास’ की अवधारणा जीवन में सही दिशा पहचानने और आंतरिक संतुलन बनाए रखने के संदेश से जुड़ी है। जिस प्रकार कंपास दिशा दिखाता है, उसी प्रकार आत्म-जागरूकता और सकारात्मक संवाद व्यक्ति को अपनी भावनाओं को समझने तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकते हैं। परम पूज्य डॉ. स्वामी राम के मूल्यों से प्रेरित यह पहल स्वास्थ्य की समग्र अवधारणा को रेखांकित करती है। इसका उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के साथ भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता और आंतरिक कल्याण को भी महत्व देना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।