Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

बाल दिवसः कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने आश्रम में बच्चों संग काटा केक, बांटे उपहार, कंबल, मास्क और सैनिटाइजर

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अलग तरीके से मनाया। वह दोपहर अपनी टीम के साथ देहरादून में तिलक रोड स्थित बाल विनिता आश्रम पहुंचे।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अलग तरीके से मनाया। वह दोपहर अपनी टीम के साथ देहरादून में तिलक रोड स्थित बाल विनिता आश्रम पहुंचे और वहां आश्रम परिसर में बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने देश और दुनिया में चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्द देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस का केक काटा। धस्माना ने बच्चों को चॉकलेट्स, फल, कॉपी, पेंसिल व गर्म कंबल भेंट किये।सभी बच्चों को अपने हाथ से केक खिलाया।

इस दौरान बच्चों ने करतल ध्वनि से चाचा नेहरू अमर रहें व बाल दिवस जिंदाबाद के नारे लगाए। धस्माना ने बच्चों को पंडित नेहरू जी के जीवन के बारे में बताया। पंडित जी का देश की आजादी के लिए संघर्ष व देश की आज़ादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश के नव निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में भी बताया। धस्माना ने बच्चों को बताया कि नेहरू जी बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार करते थे और बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।
इस अवसर पर श्री धस्माना के साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती पिया थापा, ब्लॉक कांवली महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जया गोलानी,सुश्री दीपिका व सुश्री ज्योति, बाल विनीत आश्रम के श्री सुधीर,श्रीमती आभा कंडवाल,श्री सौरभ कुमार,सुश्री अंजली भी उपस्थित रहे।


सपेरा बस्ती में गए पूर्व सीएम हरीश रावत
कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी बाल दिवस को अलग अंदाज से मनाया। चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर सपेरा बस्ती ओल्ड मसूरी रोड देहरादून में कांग्रेसियों ने पदयात्रा की। नन्हे मुन्ने बच्चों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने पाठ्य सामग्री वितरित की। साथ ही बच्चों को उपहार भी बांटे।