Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

महाराष्ट्र में मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, तीन जवान भी घायल

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर किए गए हैं। उनकी लाशें मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई हैं। इस एनकाउंटर में तीन जवान घायल हुए हैं।

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर किए गए हैं। उनकी लाशें मुठभेड़ स्थल से बरामद की गई हैं। इस एनकाउंटर में तीन जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया है। जिले के एसपी अंकित गोयल ने इसकी पुष्टि की है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने 26 नक्सलियों को मौत के घाट उतारने के लिए गढ़चिरौली पुलिस खासकर C60 कमांडो और जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल की तारीफ की है।
मुंबई से 900 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 26 माओवादी मारे गए। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि हमने जंगल से अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। गढ़चिरोली पुलिस को मुठभेड़ स्थल से अब तक 29 हथियार मिले हैं। इन हथियारों में पांच एके 47, एक एके यूबीजीएल, नौ एसएलआर, एक इनसास, 12 बोर राइफल और एक पिस्तौल शामिल है।
गोयल ने कहा कि मुठभेड़ सुबह मर्दिनटोला वन क्षेत्र के कोरची में हुई, जब सी-60 पुलिस कमांडो की एक टीम अतिरिक्त एसपी सौम्या मुंडे के नेतृत्व में तलाशी अभियान चला रहा था। हालांकि मारे गए माओवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनमें से एक के शीर्ष विद्रोही नेता होने का संदेह है। अधिकारियों ने पहले कहा था कि कार्रवाई में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया। बता दें कि महाराष्ट्र का यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।