Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

दून के श्रीदेव सुमन नगर और गोविंदगढ़ में छोटी बिंदाल नदी का पानी लोगों के घरों में घुसा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने किया दौरा

आधी रात के बाद से मंगलवार की सुबह तक हुई तेज बारिश ने फिर से देहरादून के कई मोहल्लों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी।

आधी रात के बाद से मंगलवार की सुबह तक हुई तेज बारिश ने फिर से देहरादून के कई मोहल्लों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी। कैंट विधानसभा के बल्लूपुर, श्रीदेवदुमन नगर व गोविंगढ़ क्षेत्र में बहने वाली बरसाती छोटी बिंदाल ने आज एक बार फिर सुबह साढ़े पांच बजे कहर बरपाया। दून के ऊपरी इलाकों में हुई बारिश का पानी जब छोटी बिंदाल में पहुंचा तो जवाहर कालौनी, मित्र लोक, दीप लोक व गोविंदगढ़ में सैकड़ों लोगों के घरों में पानी व कीचड़ कई कई फुट घुस गया। इससे लोगों का भारी नुकसान हुआ। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती संगीता गुप्ता को जब पता लगा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को दी।

इस पर धस्माना ने जिलाधिकारी राजेश को सूचित कर राहत व बचाव करने के लिए कहा। साथ ही वह स्वयं मौके पर पहुंचे और एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत के इंतजाम करने ,प्रभावितों को उचित मुआवजा देने , छोटी बिंदाल की सफाई व डिसिल्टिंग करवाने को कहा। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नदी के टूटे पुश्ते की मरम्मत करने की मांग की। एसडीएम मनीष ने धस्माना को आश्वस्त किया कि यथा संभव व अति शीघ्र प्रशासन व सिंचाई विभाग वांछित कार्यवाही करेगा।

इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय विधायक की ओर से कुछ न करने का आरोप लगाया। धस्माना के साथ क्षेत्रीय पार्षद संगीता गुप्ता, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, युनूस खान, मेहताब, पिंकी ढोंडियाल, उदयवीर पंवार, डीके शर्मा, राजेश कुमार, जै पाल, संतोष शर्मा, सुषमा मदान आदि शामिल रहे।