Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

पुलिस के तीन कांस्टेबल कारोबारियों का करते थे अपहरण, दो गिरफ्तार, तीसरा फरार

जब रक्षक पुलिस ही भक्षक बन जाए तो क्या कहा जा सकता है। अब पुलिस कर्मियों पर कारोबारियों के अपहरण के आरोप लगे। इनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, तीसरे की तलाश जारी है।

जब रक्षक पुलिस ही भक्षक बन जाए तो क्या कहा जा सकता है। अब पुलिस कर्मियों पर कारोबारियों के अपहरण के आरोप लगे। इनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, तीसरे की तलाश जारी है। ऐसा मामला दिल्ली पुलिस में देखने को मिला। दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में तैनात कांस्टेबल प्रमोद और कांस्टेबल सुमित व्यापारियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उनका अपहरण करते थे और उनसे पैसे वसूलते थे।
आरोप है कि ये लोग करोल बाग इलाके के टैंक रोड में एक जींस बनाने का कारोबार करने वाले व्यापारी के यहां ट्रेड मार्क विभाग का अफसर बनकर 26 अगस्त को पहुंचे और व्यापारी अशोक और उसके कर्मचारियों को धमकी दी कि फैक्ट्री में एक नामी कंपनी का डुप्लीकेट माल बनाया जा रहा है। इसके बाद व्यापारी को तीनों पुलिसकर्मियों ने कार में बैठाया और दिल्ली में कई इलाकों में घुमाया और फिर लाखों की फिरौती लेकर छोड़ा।
वहीं एक-दूसरे मामले में 3 सितंबर को करोलबाग के एक मोबाइल कारोबारी को ये लोग अगवा करके ले गए, दुकान के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों की पहचान की पहचान की। इसमें दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।