Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

देश के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार सिक्किम के बाईचुंग भूटिया को कमला पंत ने लिखा पत्र, नए राज्यपाल का विरोध करने की मांग

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच एवं उत्तराखंड महिला मंच की सयोजक कमला पंत ने देश के प्रसिद्ध पूर्व भारतीय फुटबॉलर सिक्किम के बाईचुंग भूटिया को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित VIP प्रकरण को लेकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति के विरोध में आवाज़ उठाने की अपील की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पत्र में कमला पंत ने कहा कि सितंबर 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मामले में कथित VIP की भूमिका को लेकर उठे सवालों और निष्पक्ष जाँच की माँग आज भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम का नाम भी इस प्रकरण के संदर्भ में सार्वजनिक रूप से सामने आया है। इसलिए मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच सुनिश्चित की जानी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कमला पंत ने बाईचुंग भूटिया से अपील की कि वे इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ बुलंद करें तथा राष्ट्रपति से दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित VIP प्रकरण की निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करने की माँग करें। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष का नहीं, बल्कि एक बेटी को न्याय दिलाने, महिलाओं की गरिमा की रक्षा करने और संवैधानिक पदों की प्रतिष्ठा बनाए रखने का सवाल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने के लिए हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जाँच आवश्यक है। कमला पंत ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में देश के न्यायप्रिय नागरिकों और सामाजिक संगठनों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अंकिता भंडारी हत्याकांड
बता दें कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसोर्ट से 18 सितंबर 2022 की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि हत्या कर उसका शव चीला नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में रिसोर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। पुलकित आर्य रिजॉर्ट का मालिक है। विनोद आर्य और उनके दूसरे बेटे अंकित आर्य को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया था। इस मामले में चर्चा ये भी रही कि किसी वीआईपी को खुश करने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हुआ। इस मामले के प्रमुख अभियुक्त पुलकित आर्य (रिज़ॉर्ट के मालिक), अंकित गुप्ता (रिज़ॉर्ट के सहायक प्रबंधक) और सौरभ भास्कर (रिज़ॉर्ट के प्रबन्धक) हत्या की बात कबूल कर ली। कोटद्वार कोर्ट में हुई सुनवाई में तीनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिर नया खुलासा बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर ने वीआईपी के नाम को लेकर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया। इसमें दावा किया गया कि वीआईपी बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम हैं। साथ ही राज्य में बीजेपी के एक पूर्व महामंत्री संगठन अजय कुमाार का नाम भी इस प्रकरण से जोड़ा गया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।