Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

स्कूटी से दुकान जा रहे व्यवसायी की ट्रक की चपेट में आने से मौत

मिठाई की दुकान के व्यवसायी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह स्कूटी से दुकान खोलने जा रहे थे और इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

मिठाई की दुकान के व्यवसायी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह स्कूटी से दुकान खोलने जा रहे थे और इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। घटना नैनीताल जिले के हल्द्वानी की है। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह नैनीताल रोड के पास अम्बिका विहार निवासी 62 वर्षीय दिनेश गुप्ता स्कूटी से अग्रसेन चौराहा स्थित अपनी मिठाई की दुकान की तरफ जा रहे थे। तिकोनिया चौराहे के पास पहुंचते ही काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ ने ट्रक चालक बागेश्वर निवासी तरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ट्रक हल्द्वानी कोतवाली भेज दिया गया। व्यवसायी की मौत से स्थानीय लोगों में दुख और आक्रोश की झलक देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश गुप्ता अपने भाइयों के साथ दुकान का संचालन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *