Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

आइएमए ने केंद्र और राज्यों को चेताया, न बरतें ढिलाई, कोरोना की तीसरी लहर है करीब

देश के डॉक्‍टरों की शीर्ष संस्‍था, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्र और राज्‍य सरकारों से कोविड के खिलाफ जंग में कोई 'ढिलाई' नहीं बरतने की अपील की है।

देश के डॉक्‍टरों की शीर्ष संस्‍था, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्र और राज्‍य सरकारों से कोविड के खिलाफ जंग में कोई ‘ढिलाई’ नहीं बरतने की अपील की है। संस्‍था ने चेताया है कि कोरोना की तीसरी लहर करीब ही है। संस्‍था ने इस मुश्किल वक्‍त पर देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर अधिकारियों और लोगों की ओर से कोरोना मामले में बरते जा रहे ‘आत्‍मसंतोष’ (Complacency) पर नाराजगी और दुख जताया है।
आईएमए ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मेडिकल बिरादरी और राजनीतिक नेतृत्‍व के तमाम प्रयासों की बदौलत ही देश कोरोना महामारी की घातक दूसरी लहर से उबर पाया है। ऐसे में हमें ‘लापरवाह’ नहीं होना चाहिए। आइएमए की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपलब्‍ध वैश्विक साक्ष्‍यों और किसी भी महामारी के इतिहास को देखते हुए कहा जा सकता है कि तीसरी लहर अपरिहार्य और करीब है। हालांकि यह बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि देश में ज्‍यादातर हिस्‍सों में सरकार और लोग आत्‍मसंतुष्‍ट (complacent) हो गए हैं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए गए बड़ी संख्‍या में लोग एकत्र हो रहे हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पर्यटन, धार्मिक यात्राएं और धार्मिक समारोह जरूरी हैं, लेकिन इसके लिए कुछ माह इंतजार किया जा सकता है। इन स्‍थलों को खोलना और टीकाकरण के बगैर ही लोगों का वहां बड़ी पैमाने पर एकत्रित होना कोरोना की तीसरी लहर के फैलने का कारण बन सकता है। आईएमए की ओर से कहा गया है कि इस अहम मोड़ पर हमें अगले दो-तीन माह तक कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहिए।
भारत में लगातार पांच दिन 40 हजार से अधिक नए संक्रमित मिलने के आज कुछ राहत मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार 12 जुलाई की सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 37154 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं। इस अवधि में 724 लोगों की खतरनाक वायरस की वजह से जान गई है। इससे पहले लगातार पांच दिन तक नए 40 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे थे। छह जुलाई की सुबह की रिपोर्ट में 34703 नए संक्रमित मिले थे। बीते 24 घंटे में 39649 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि अब तक कुल 30014713 लोग इस वायरस को मात दे चुके हैं. वहीं। कुल 408764 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है। देश में अब तक तीन करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। रिकवरी रेट 97.22 प्रतिशत पर चल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 40,000 मरीज ठीक हुए हैं।